देश की खबरें | तापसी पन्नू, कश्यप ने छापेमारी के बाद पहली बार अपनी बात रखीं, ‘दोबारा’ की शूटिंग फिर से शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म ‘‘दोबारा’’ के लिए शूटिंग शनिवार को फिर से शुरू की। आयकर विभाग की उनके परिसरों पर छापेमारी के बाद दोनों ने पहली बार अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया।

मुंबई, छह मार्च अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म ‘‘दोबारा’’ के लिए शूटिंग शनिवार को फिर से शुरू की। आयकर विभाग की उनके परिसरों पर छापेमारी के बाद दोनों ने पहली बार अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया।

कश्यप ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने की इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए लिखा है, ‘‘सभी नफरत करने वालों को हमारी तरफ से प्यार।’’

इससे पहले दिन में पन्नू ने पेरिस में एक ‘‘कथित बंगले’’ और पांच करोड़ रुपये की ‘‘कथित रसीद’’ और ‘‘2013 में छापे’’ को लेकर तीन ट्वीट किये थे।

आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री पन्नू और कश्यप के साथ ही उनके साझेदारों के परिसरों पर तीन मार्च को छापेमारी की थी। उसके बाद से कश्यप की पहली टिप्पणी है। यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में की गई थी।

फिल्मकार ने सोशल मीडिया पर पन्नू के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दूसरी परियोजना पर फिर से काम शुरू कर दिया है।

पन्नू और कश्यप दोनों ही कई मुद्दों पर अपने मुखर विचारों के लिए जाने जाते हैं।

पन्नू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर भी कटाक्ष किया कि उनके यहां 2013 में भी छापेमारी की गई थी।

पन्नू ने पेरिस में कथित बंगले, पांच करोड़ रुपये लेने के आरोप और 2013 में हुई छापेमारी के संबंध में तीन ट्वीट किए।

अभिनेत्री ने पहले ट्वीट में कहा, “तीन दिन तक मुख्य रूप से तीन चीजों की तलाशी ली गई- पेरिस में मेरे ‘कथित’ बंगले की चाबियां। क्योंकि गर्मी की छुट्टियां आने वाली हैं।”

दूसरे ट्वीट में पन्नू ने कहा, “पांच करोड़ रुपये की ‘कथित’ रसीद जिसे फ्रेम कर भविष्य के लिए रखा जाएगा क्योंकि मैंने पहले उस पैसे को ठुकरा दिया था।”

तीसरे ट्वीट में वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा, “ हमारी माननीय वित्त मंत्री के मुताबिक 2013 में मेरे यहां छापा पड़ा था। पी.एस- अब  'इतनी सस्ती नहीं।’’

सीतारमण ने शुक्रवार को कहा था कि इन लोगों के यहां 2013 में भी छापे पड़े थे।

व्यक्तिगत टिप्पणी से बचते हुए उन्होंने कहा था कि यदि आयकर की चोरी हो रही है तो देश को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

पन्नू और कश्यप दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी।

कश्यप ने कहा, ‘‘और हम फिर से दोबारा शुरू करते हैं...सभी नफरत करने वालों को हमारी तरफ से प्यार।’’

हालांकि कश्यप ने छापेमारी को लेकर प्रत्यक्ष रूप से कुछ नहीं कहा।

छापेमारी की कार्रवाई प्रोडक्शन हाउस और उसके प्रमोटर रहे कश्यप, निर्देशक-निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी, फिल्मकार विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मैंटेना के खिलाफ जांच का हिस्सा है। फैंटम फिल्म्स को 2018 में बंद कर दिया गया था।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दावा किया है कि दो फिल्म निर्माण कंपनियों, दो प्रबंधन कंपनियों और एक प्रमुख अभिनेत्री के यहां छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\