ICC T20 World Cup 2024 Finale: पांच अहम मुकाबले जिनसे नतीजे पर पड़ सकता है असर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप फाइनल से पहले पांच उन अहम व्यक्तिगत मुकाबलों पर नजर जिनसे खेल के नतीजे पर असर पड़ सकता है.

आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी (Photo Credits: @ICC/ Twitter)

ICC T20 World Cup 2024 Finale: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप फाइनल से पहले पांच उन अहम व्यक्तिगत मुकाबलों पर नजर जिनसे खेल के नतीजे पर असर पड़ सकता है.

1. रोहित शर्मा बनाम मार्को जेनसन :

यह कोई मशहूर प्रतिद्वंद्विता नहीं है लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी समेत बायें हाथ के तेज गेंदबाज उन्हें परेशान करते आये हैं. फॉर्म में चल रहे जेनसन इसका फायदा उठा सकते हैं. वैसे आंकड़ें रोहित के पक्ष में हैं जो टी20 मैचों में नौ पारियों में जेनसन का सामना कर चुके हैं और सिर्फ एक बार उनकी गेंद पर आउट हुए हैं.

2. विराट कोहली बनाम कैगिसो रबाडा :

भारतीय टीम भले ही टी20 विश्व कप में अभी तक अपराजेय रही है लेकिन विराट कोहली का फॉर्म चिंता का सबब है जो सात मैचों में सिर्फ 75 रन बना सके हैं.  दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा आठ मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनॉमी रेट छह से कम रहा है.

कोहली को रबाडा की गेंदों का सामना करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. रबाडा 12 पारियों में चार बार कोहली को आउट कर चुके हैं.

3 . ऋषभ पंत बनाम केशव महाराज :

यह मुकाबला रोचक होगा. पंत अभी तक सात मैचों में 171 रन बना चुके हैं और महाराज ने नौ विकेट ले लिये हैं. पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पहले दस ओवर में उनका सामना महाराज से हो सकता है. पंत को उनके गैर पारंपरिक शॉट्स खेलने से बचाने के लिये महाराज को सटीक गेंदबाजी करनी होगी.

4 . जसप्रीत बुमराह बनाम क्विंटोन डिकॉक :

डिकॉक ने इस विश्व कप के आठ मैचों में 204 रन बनाये हैं. अब उनका सामना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगा जो 4.12 की इकॉनॉमी रेट से 13 विकेट ले चुके हैं. डिकॉक को बुमराह के सामने बेहद संभलकर खेलना होगा.

5 . अक्षर पटेल या कुलदीप यादव बनाम हेनरिच क्लासेन :

क्लासेन स्पिनरों को खेलने में माहिर हैं लेकिन इस विश्व कप में आठ मैचों में 138 रन ही बना सके हैं. उन्हें अक्षर और कुलदीप के सामने सावधान रहना होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड