देश की खबरें | सतलुज-यमुना लिंक नहर पर सभी दल समाधान हितैषी रुख अपनाने पर सहमतः जल शक्ति मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद का संतुलित समाधान निकालने में पंजाब और हरियाणा दोनों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद का संतुलित समाधान निकालने में पंजाब और हरियाणा दोनों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष समाधान हितैषी रुख के साथ आगे बढ़ने पर सहमत हुए हैं।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने लंबे समय से लंबित अंतर-राज्यीय जल विवाद पर चर्चा के लिए बुधवार को यहां एक बैठक बुलाई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पाटिल ने कहा कि मंत्रालय जल संसाधनों के न्यायसंगत और समन्वित प्रबंधन के लिए दोनों राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है।

पाटिल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में सतलुज-यमुना लिंक नहर से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय दोनों राज्यों को एक संतुलित समाधान खोजने में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में, सभी पक्षों ने खुलकर अपनी बात रखी और समाधान निकालने संबंधी नजरिये के साथ आगे बढ़ने पर सहमति व्यक्त की।’’

पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को सुगम बनाने के लिए दशकों पहले बनाई गई एसवाईएल नहर वर्षों से कानूनी और राजनीतिक विवाद का मुद्दा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि आगे तकनीकी स्तर पर चर्चा होने की संभावना है, तथा दोनों राज्य केंद्र के मार्गदर्शन में वार्ता जारी रखने की इच्छा जता रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगली बैठक अगस्त में होगी, जहां चर्चा को आगे बढ़ाया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

\