विदेश की खबरें | सीरिया, तुर्किये भूकंप : धन जुटाने वाली संस्थाएं मदद को आगे आईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में अब तक 23,200 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग बेघर हुए हैं, हजारों लोगों ने शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, मस्जिदों और सामुदायिक केंद्रों में शरण ली है।

तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में अब तक 23,200 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग बेघर हुए हैं, हजारों लोगों ने शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, मस्जिदों और सामुदायिक केंद्रों में शरण ली है।

उत्तरी सीरिया में मानवीय सहायता को पहुंचाना गृह युद्ध के कारण जटिल हो गया है, जबकि राहत प्रयासों में छूट के बावजूद अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भेजी गई रकम को प्रतिबंधित या धीमा किया जा सकता है। तुर्किये में राजनीतिक माहौल ने भी चुनौती पैदा की है।

भूकंप सहायता से संबंधित पहली खेप शुक्रवार को तुर्किये की सीमा से सीरिया में पहुंची। न सिर्फ क्षति और मलबे के कारण खेप पहुंचने में देरी हुई, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की एक नीति के कारण भी यह देरी हुई, जो केवल एक बार में एक वाहन को जाने की अनुमति देती है।

हालांकि, सीरिया में 12 साल से चल रहे गृह युद्ध के कारण कुछ सहायता समूह पहले से ही कार्यरत हैं। उत्तरी सीरिया में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स/मेडिसिन्स सैंस फ्रंटियर्स (एमएसएफ) के 500 कर्मी कार्यरत हैं, जिनमें से दो की भूकंप की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहां इन संगठनों ने संघर्ष के बीच चिकित्सा सहायता पहुंचाने में मदद की है।

एमएसएफ यूएसए की कार्यकारी निदेशक एवरिल बेनोइट ने कहा, ‘‘हम भूकंप के तुरंत बाद एक गोदाम से 500 से अधिक परिवारों को बड़े पैमाने पर भोजन और कंबल वितरण करने में सक्षम थे।’’ बड़ी आपदाओं के मामले में उनका संगठन आपात स्थिति के लिए आपूर्ति का भंडार रखता है।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज ने कहा कि सीमा के दोनों छोरों पर उनके 5,200 स्वयंसेवक सहायता कार्य में जुटे हुए हैं। इसी तरह से अन्य संगठन सहायता कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now