जरुरी जानकारी | सिंजेंटा इंडिया का ड्रोन छिड़काव के लिए आयोटेकवर्ल्ड के साथ करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिंजेन्टा इंडिया ने देश भर में ड्रोन से छिड़काव की सुविधा देने के लिए ड्रोन विनिर्माता आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी सिंजेन्टा इंडिया ने देश भर में ड्रोन से छिड़काव की सुविधा देने के लिए ड्रोन विनिर्माता आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में इस समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों कंपनियां ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर और उन्हें ड्रोन तकनीक के उपयोग लायक बनाकर रोजगार के अवसर पैदा करने का काम करेंगी।

सिंजेन्टा की सभी छिड़काव सेवाओं और उत्पादों में आयोटेक के ड्रोन 'एग्रीबॉट' का उपयोग किया जा रहा है।

सिंजेंटा इंडिया के प्रबंध निदेशक और भारत प्रमुख सुशील कुमार ने कहा, ‘‘पहले चरण में 200 ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें छिड़काव करने का काम दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि 400 एकड़ भूभाग में बड़े पैमाने पर परीक्षण किए गए और 20 फसलों के आंकड़े नियामकों को मुहैया कराए गए हैं।

आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन के सह संस्थापक दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘‘सिन्जेन्टा के साथ यह समझाौता, कृषि क्षेत्र में ड्रोन के बढ़ते महत्व का परिचायक है और हमारी कंपनी ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।’’

कंपनी के मुताबिक, उसकी 'ड्रोन यात्रा' में एक ड्रोन जागरूकता वैन 13 राज्यों में 17,000 किलोमीटर की यात्रा करके 15,000 किसानों तक पहुंची और उन्हें ड्रोन छिड़काव का नमूना प्रदर्शन कर के दिखाया।

राजेश राजेश प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\