खेल की खबरें | स्विट्जरलैंड पर्यटन ने जंगफ्राऊ के आइस पैलेस में पट्टिका लगाकर नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड के जंगफ्राउजोक में मशहूर ‘आइस पैलेस’ में पट्टिका लगाकर सम्मानित किया गया जहां कई और स्टार खिलाड़ियों की पट्टिकायें लगी हुई हैं।
लुसाने, आठ फरवरी भारत के ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड के जंगफ्राउजोक में मशहूर ‘आइस पैलेस’ में पट्टिका लगाकर सम्मानित किया गया जहां कई और स्टार खिलाड़ियों की पट्टिकायें लगी हुई हैं।
चोपड़ा की शानदार उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए स्विट्जरलैंड पर्यटन ने एक बयान में कहा कि जंगफ्राउजोक ने स्मारक पट्टिका का अनावरण करने के लिए इस एथलीट का स्वागत किया। जंगफ्राउजोक को ‘यूरोप का शिखर’ कहा जाता है।
चोपड़ा ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपना एक भाला भी दिया और इसे पट्टिका के साथ ही रखा गया है।
इस तरह वह रोजर फेडरर और गोल्फर रोरी मैकलरॉय जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गये जिनकी भी ‘आइस पैलेस’ में ऐसी स्मारक पट्टिकायें हैं।
चोपड़ा ने पट्टिका के अनावरण पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इस देश में मुझे जो प्यार और सराहना मिली है, उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने सपने में इस शानदार ‘आइस पैलेस’ में पट्टिका लगाये जाने के बारे में भी नहीं सोचा था, फिर भी मैं यहां हूं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं जैसे मैं यूरोप के शिखर पर खड़ा हूं। ’’
चोपड़ा ने अपने भाला फेंकने के कौशल का प्रदर्शन करके ‘आइस पैलेस’ में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
चोपड़ा ने इससे पहले स्विट्जरलैंड में ओलंपिक संग्रहालय को एक भाला उपहार में दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)