संसदीय समिति के सामने पेश होगा फीफा जांच में शामिल स्विस अभियोजक

समिति ने एक बयान में कहा कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की संभावित प्रक्रिया शुरू करने पर इसके बाद ही फैसला किया जाएगा।

स्विट्जरलैंड के शीर्ष अभियोजक माइकल लॉबर से 20 मई को समिति की अगली बैठक में पूछताछ की जाएगी।

समिति ने एक बयान में कहा कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की संभावित प्रक्रिया शुरू करने पर इसके बाद ही फैसला किया जाएगा।

स्विटजरलैंड में अटार्नी जनरल की नियुक्ति सांसद करते हैं।

लॉबर की फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो के साथ 2016 और 2017 की अनौपचारिक बैठकों के लिये जांच की गयी थी।

समिति ने कहा कि वह जांच के बाद लॉबर के वेतन में कटौती किये जाने के फैसले से अवगत हैं। जांच में पाया गया था कि लॉबर ने पूर्व में नहीं बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के दौरान भी नियमों का उल्लंघन किया।

समिति ने कहा, ‘‘इनमें गलत बयानबाजी, निष्ठा से काम न करने ओर अनुशासनात्मक जांच में बाधा डालना शामिल है।’’

लॉबर ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी