जरुरी जानकारी | स्विगी इंस्टामार्ट ने देश के 100 शहरों में किया विस्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) मंच स्विगी इंस्टामार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने 10 मिनट में आपूर्ति की बढ़ती मांग को देखते हुए अपना विस्तार कर देशभर के 100 शहरों, खासकर दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में किया है।

नयी दिल्ली, 17 मार्च त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) मंच स्विगी इंस्टामार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने 10 मिनट में आपूर्ति की बढ़ती मांग को देखते हुए अपना विस्तार कर देशभर के 100 शहरों, खासकर दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में किया है।

स्विगी इंस्टामार्ट ने बयान में कहा कि इसके साथ, लाखों नए ग्राहकों के पास अब 30,000 से अधिक उत्पादों तक पहुंच है, जिसमें किराना का सामान और दैनिक आवश्यक वस्तुओं से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, फैशन, मेकअप, खिलौने और बहुत कुछ शामिल हैं, जिनकी आपूर्ति 10 मिनट में की जाती है।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने, स्विगी इंस्टामार्ट ने रायपुर, सिलीगुड़ी, जोधपुर और तंजावुर जैसे शहरों में अपनी सेवा शुरू की।

स्विगी इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश झा ने कहा, “हमने देखा है कि सुविधा-आधारित खुदरा व्यापार के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण भारतीय महानगरों से बाहर भी है, क्योंकि उपभोक्ता व्यवहार और त्वरित-वाणिज्य के मूल्य-प्रस्ताव दोनों एक साथ विकसित होते हैं। 100 शहरों में हमारा विस्तार हमारी पहुंच को मजबूत करता है और हमें कम सेवा वाले भौगोलिक क्षेत्रों में बढ़ती उपभोक्ता जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने की सहूलियत देता है।”

उन्होंने कहा, “वर्ष 2025 में, चार में से एक नया उपयोगकर्ता दूसरी या तीसरी श्रेणी के शहर से आएगा, जो त्वरित वाणिज्य की बढ़ती मांग को रेखांकित करता है।”

स्विगी इंस्टामार्ट ने यह भी कहा कि वह ‘मेगापॉड्स’ पेश करके अपने डार्कस्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है। मेगापॉड्स का आकार 10,000 से 12,000 वर्ग फुट तक होगा, जिससे उपभोक्ताओं को सामान्य डार्कस्टोर की तुलना में तीन गुना अधिक उत्पादों तक पहुंच प्राप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\