खेल की खबरें | स्वियातेक ने कांस्य पदक जीता, कार्लोस अल्काराज पुरुष टेनिस एकल फाइनल में

शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी स्वियातेक 59 मिनट तक चले मैच में जीत हासिल करने के बाद तौलिये से अपनी आंखों से बह रहे आंसुओं को पोंछ रही थीं।

वह सेमीफाइनल में चीन की झेंग किनवेन से सीधे सेट में हार गई थीं जबकि उनसे पेरिस में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने पिछले पांच फ्रेंच ओपन में चार खिताब जीते थे।

वहीं स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 6-1, 6-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक की पुरुष टेनिस एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

इससे वह ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा का एकल स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने से महज एक जीत दूर हैं।

अब उनका सामना सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच और इटली के लोरेंजो मुसेटी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

महिलाओं का एकल फाइनल शनिवार को होगा जिसमें चीन की झेंग किनवेन का सामना डोना वेकिच से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)