देश की खबरें | सूरत के पास समुद्र तट पर फंसी एसयूवी, लापरवाही के आरोप में वाहन मालिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सूरत के पास डुमास समुद्र तट पर एक एसयूवी कार के रेत में फंस जाने के बाद पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूरत, 23 जुलाई गुजरात में सूरत के पास डुमास समुद्र तट पर एक एसयूवी कार के रेत में फंस जाने के बाद पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) कार के बीमाकर्ता से भी पुलिस अनुरोध करेगी कि वह किसी भी नुकसान के दावे को मंजूरी न दे, ताकि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि वे अपने वाहनों को निषिद्ध क्षेत्रों में ले जाने से बचें।

प्रशासन ने एक अधिसूचना के माध्यम से समुद्र तट पर चार पहिया वाहन ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए वाहन को लगभग 36 घंटे बाद मंगलवार को दलदली हिस्से से बाहर निकाला गया।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो में दो लोग डुमास समुद्र तट पर फंसी कार के पास असहाय खड़े दिखे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रसारित वीडियो के माध्यम से घटना के बारे में पता चलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को कार मालिक अक्सर अब्दुल्ला शाह (50) का पता लगाया और उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त दीप वकील ने कहा, ‘‘शाह ने दावा किया कि रविवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ एसयूवी से डुमास समुद्र तट पर गया था। समुद्र तट पर कार चलाते समय वाहन रेत में फंस गया।’’

उन्होंने बताया कि बाद में व्यक्ति को जमानत दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट