देश की खबरें | जीटी करनाल रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई एसयूवी, हिमाचल से लौट रहे दो दोस्तों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर हिमाचल प्रदेश से घूमकर लौट रहे दो दोस्तों की बृहस्पतिवार तड़के एसयूवी कार पलट जाने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर हिमाचल प्रदेश से घूमकर लौट रहे दो दोस्तों की बृहस्पतिवार तड़के एसयूवी कार पलट जाने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विकासपुरी निवासी कार्तिक कक्कड़ (20) और मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी उसके दोस्त यशराज सिद्धू (23) के रूप में हुई है।

बृहस्पतिवार सुबह दोनों दोस्त लाहौल स्पीति घाटी तथा हिमाचल प्रदेश के कसोल सहित अन्य स्थानों से घूमकर चंडीगढ़ होते हुए लौट रहे थे, उस दौरान ही यह घटना घटी।

पुलिस के मुताबिक उन्हें तड़के करीब तीन बजे दुर्घटना की सूचना मिली। अलीपुर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि गाड़ी सोनीपत-दिल्ली रोड के डिवाइडर पर चढ़ी हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को पीसीआर वैन द्वारा एसआरएचसी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह कार (महिंद्रा थार) कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

पुलिस ने बताया कि कक्कड़ दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था और उसके स्नातक मित्र ने हाल ही में कपड़े का व्यवसाय शुरू किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "वे 11 जनवरी को शिमला गए थे। शिमला से दोनों अलग-अलग स्थानों पर गए और दिल्ली लौट रहे थे तभी तड़के तीन बजे बकौली गांव के पास जीटी करनाल रोड पर यह दुर्घटना हुई।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड