देश की खबरें | एसयूवी और ट्रक की टक्कर; चार लोगों की मौत और दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार तड़के एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल (एसयूवी) और एक ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंडला (मध्य प्रदेश), 27 सितंबर मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार तड़के एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल (एसयूवी) और एक ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात करीब एक बजे बरखेड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की है।

बिछिया पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ने कहा, "एक एसयूवी विपरीत दिशा से आ रहे लोहे की छड़ों से लदे एक ट्रक से टकरा गई।"

उन्होंने बताया कि एसयूवी में छह लोग सवार थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

धुर्वे ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और एसयूवी का चालक शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है।

उन्होंने बताया कि टक्कर से ट्रक भी पलट गया। इसका चालक मौके से भाग गया और उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट