जरुरी जानकारी | सत्वा विशाखापत्तनम में विकसित करेगी रिहायशी, वाणिज्यिक परियोजना; 1,500 करोड़ रुपये होगा निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट क्षेत्र की सत्वा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से 30 एकड़ में कार्यालय स्थल के साथ आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई रियल एस्टेट क्षेत्र की सत्वा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से 30 एकड़ में कार्यालय स्थल के साथ आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

बेंगलुरु के सत्वा समूह ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मंत्री नारा लोकेश के साथ विस्तृत चर्चा के बाद इस परियोजना को विकसित करने का फैसला किया है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वह 30 एकड़ की मिश्रित उपयोग वाली परियोजना ‘सत्वा वैंटेज विजाग कैंपस’ विकसित करेगी।

बयान के अनुसार, “इस परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसमें दफ्तर के लिए स्थान, प्रीमियम आवासीय परियोजना और एकीकृत शहरी बुनियादी ढांचा शामिल होगा। ये सभी परियोजनाएं पर्यावरण अनुकूल और वैश्विक मानकों के अनुरूप होंगी।’’

एक बार परिचालन में आ जाने पर, इस परिसर से 25,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। यह विशाखापत्तनम के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को गति देगा।

सत्वा ग्रुप ने कहा, ‘‘कंपनी को आंध्र प्रदेश की वृद्धि गाथा में योगदान देने पर गर्व है और उसे विश्वास है कि यह साझेदारी राज्य में विकास और अवसर के नए आयाम खोलेगी।’’

कंपनी आंध्र प्रदेश में पहले से ही एक एकीकृत टाउनशिप विकसित कर रही है।

दक्षिण भारत के अलावा, सत्वा ग्रुप की पुणे, गोवा और कोलकाता के बाजारों में भी उपस्थिति है और यह मुंबई में दस्तक देने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी