देश की खबरें | पुणे रेलवे स्टेशन परिसर में पटाखे जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को पटाखे जैसी दिखने वाली एक संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), 13 मई पुणे रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को पटाखे जैसी दिखने वाली एक संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस का ‘बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता’ (बीडीडीएस) मौके पर पहुंचा और उस संदिग्ध वस्तु को जांच के लिए अपने साथ ले गया।

राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक सदानंद वेज पाटिल ने कहा, ‘‘ जो वस्तु मिली वह जिलेटिन नहीं थी, वह पटाखे जैसी लग रही थी। पुणे पुलिस के बीडीडीएस के दल मौके पर पहुंचे और जांच के लिए उस वस्तु को अपने साथ ले गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि वस्तु प्रतीक्षालय कक्ष के पास एक डिब्बे में थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उन्हें इसकी सूचना दी थी।

बीडीडीएस के एक अधिकारी के अनुसार, तीन पटाखों की नलियों को किसी तार से जोड़ा गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ वस्तु के अंदर कुछ भी विस्फोटक नहीं था। हम उसका निस्तारण कर देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी