देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के राजौरी में सड़क के किनारे मिली संदिग्ध वस्तु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिली है जिसके आईईडी होने का संदेह है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

जम्मू, 17 फरवरी जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिली है जिसके आईईडी होने का संदेह है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सेना का बम निष्क्रिय दस्ता मंजाकोट में मौके पर पहुंचा और उसने संदिग्ध वस्तु का निरीक्षण किया।

मंजाकोट थाना के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सड़क के किनारे बम जैसी वस्तु मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘तुरंत समूचे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और सेना के बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने वस्तु का निरीक्षण किया।’’

एहतियात के तौर पर राजमार्ग के दोनों तरफ यातायात को रोक दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बालू की बोरियों और बख्तरबंद गाड़ियों से जगह को सुरक्षित करने के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें