देश की खबरें | राजस्थान में तीन लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने चित्तौड़गढ़ के बेंगू स्थित उपखंड कार्यालय में तैनात सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पास से तीन लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार किया है। यह राशि कथित तौर पर रिश्वत की है।

जयपुर, 17 मार्च भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने चित्तौड़गढ़ के बेंगू स्थित उपखंड कार्यालय में तैनात सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पास से तीन लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार किया है। यह राशि कथित तौर पर रिश्वत की है।

ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में उपखंड अधिकारी व तहसीलदार भी संदिग्ध हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

ब्यूरो द्वारा जारी बयान के अनुसार, ब्यूरो की चित्तौड़गढ़ इकाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उपखंड अधिकारी बेंगू मुकेश कुमार मीणा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। और बगैर रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते हैं।

बयान के अनुसार, इन शिकायतों का सत्यापन करने के लिए बुधवार को एक टीम ने उपखंड कार्यालय बेंगू स्थित परिसर की आकस्मिक जांच की जिसमें सहायक प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद असलम कुरैशी के कक्ष से कुल तीन लाख रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई।

बयान के अनुसार, उक्त संदिग्ध राशि के संबंध में कुरैशी ने कहा कि एक वाद में शीघ्र निस्तारण/निर्णय देने की एवज में यह नकदी उपखंड अधिकारी एसडीएम मुकेश कुमार मीणा ने प्राप्त कर उनके केबिन में रखवायी है।

उसमें कहा गया है कि टीम ने कुरैशी को गिरफ्तार कर उसके केबिन से मिली राशि जब्त कर ली है।

हालांकि, बेंगू का तहसीलदार रामधन गुर्जर ब्यूरो की टीम को मौके पर नहीं मिला।

ब्यूरो के अनुसार, इस मामले में उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर और कुरैशी तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट