देश की खबरें | आरके पुरम क्षेत्र में ‘जंग लगी गेंद’ के ग्रेनेड होने के संदेह से दहशत फैली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम में ‘ग्रेनेड जैसी’ वस्तु देखे जाने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बम निष्क्रिय करने से जुड़े प्रोटोकॉल शुरू किए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम में ‘ग्रेनेड जैसी’ वस्तु देखे जाने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बम निष्क्रिय करने से जुड़े प्रोटोकॉल शुरू किए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें शुरू में उक्त वस्तु के ‘ग्रेनेड’ होने का संदेह था, लेकिन प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि यह ‘जंग लगी गेंद’ है।

अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच के दौरान हमें पता चला कि वस्तु जंग लगी गेंद है। हालांकि, हम अपनी नियमित ड्रिल कर रहे हैं और पूरी सावधानी बरत रहे हैं।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने ट्वीट किया, ‘‘एक वस्तु दिखने पर जिसके एक पुरानी जंग लगी ज्वलशील वस्तु होने की आशंका थी, उक्त जगह की घेराबंदी कर दी गई है और आवश्यक एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।’’

ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा है, ‘‘आज (सोमवार) हमें आरके पुरम के मोहम्मदपुर इलाके से फोन आया, जहां हमें एक पार्क में जंग लगी गेंद मिली। हमने आवश्यक प्रोटोकॉल शुरू किया और उचित सावधानी बरती।’’

हालांकि, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि ‘‘रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों द्वारा पार्टी पार्षद के आवास पर एक बम लगाया गया था, जिन्होंने दक्षिण एमसीडी हाउस में मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने का प्रस्ताव रखा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now