ताजा खबरें | निलंबन मांग दो अंतिम रास

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आजाद ने कहा कि घर के अंदर भी झगड़े होते रहते हैं और मौजूदा स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि कब तक कोविड-19 रहेगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता और संभव है कि यह सदन में उनका आखिरी संबोधन हो।

आजाद ने कहा कि घर के अंदर भी झगड़े होते रहते हैं और मौजूदा स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि कब तक कोविड-19 रहेगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता और संभव है कि यह सदन में उनका आखिरी संबोधन हो।

उन्होंने कहा कि समय की कमी ही समस्या की जड़ है। उन्होंने सुझाव दिया कि सदस्यों को अधिक समय तक बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर छोटे दलों को दो तीन मिनट का समय मिलता है जिसमें बात पूरी नहीं हो पाती। उन्होंने कहा ‘‘ इसे समय के बंधन में नहीं बांधें। ’’

यह भी पढ़े | ताजा खबरें | राज्यसभा में विपक्ष ने की निलंबित सदस्यों का निलंबन रद्द करने की मांग.

आजाद ने कहा कि विधेयकों को स्थायी समिति में नहीं भेजा जाता, प्रवर समिति में नहीं भेजा जाता और पूरा जोर विधेयकों को पारित कराने पर ही होता है।

उन्होंने कहा कि सदन में झगड़ा नहीं होना चाहिए और रविवार को जो हुआ, उससे कोई सहमत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्र में बैठक का समय ऐसा है जिसमें लोकसभा तो देर तक बैठ सकती है लेकिन उच्च सदन की बैठक देर तक नहीं हो सकती।

यह भी पढ़े | ताजा खबरें | ‘‘गुणवत्ताहीन बीजों, कीटनाशकों से फसल खराब होने पर उत्पादक कंपनियां दे किसानों को मुआवजा’’.

उन्होंने रविवार की घटना के संदर्भ में कहा कि वह आसन और सरकार की मजबूरी समझते हैं। ‘‘उस दिन सदन की भावना की बात हुयी लेकिन सदन की भावना सदस्यों की संख्या से तय नहीं होती। अगर ऐसा हो तो सत्तापक्ष के पास तो हमेशा बहुमत में संख्या बल होता है। सदन की भावना राजनीतिक दलों पर निर्भर होनी चाहिए। उस दिन 18 पार्टियां एक साथ थीं।’’

उल्लेखनीय है कि रविवार को सदन में अमर्यादित आचरण करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और आप के संजय सिंह सहित विपक्ष के आठ सदस्यों को सोमवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे में असंसदीय आचरण को लेकर विपक्ष के आठ सदस्यों को मौजूदा सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए जाने का प्रस्ताव कल सोमवार को पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी।

निलंबित किए गए सदस्यों में कांगेस के राजीव सातव, सैयद नजीर हुसैन और रिपुन बोरा, तृणमूल के ब्रायन और डोला सेन, माकपा के केके रागेश और इलामारम करीम व आप के संजय सिंह शामिल हैं।

अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\