देश की खबरें | रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित लेखपाल ने तहसील परिसर में खाया जहर, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हापुड़ जिले में रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित एक लेखपाल ने बुधवार को धौलाना तहसील परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हापुड़ (उप्र), नौ जुलाई हापुड़ जिले में रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित एक लेखपाल ने बुधवार को धौलाना तहसील परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

धौलाना के उप जिलाधिकारी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल सुभाष मीणा को गत तीन जून को भूमि अभिलेखों के लिए रिश्वत मांगने के ग्रामीणों के आरोपों के बाद निलंबित किया गया था। उसके बाद सात जुलाई को लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीणा ने आज धौलाना तहसील परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने कहा कि लेखपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मेरठ परिक्षेत्र के मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

इस बीच, अपने साथी द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद लेखपालों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी