देश की खबरें | अवैध वसूली मामले में निलंबित मुख्य आरक्षी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूली के मामले में निलम्बित मुख्य आरक्षी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

बलिया (उप्र), 29 जुलाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूली के मामले में निलम्बित मुख्य आरक्षी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली के मामले के आरोपी नरही थाने के निलम्बित मुख्य आरक्षी विष्णु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रवाल इस मामले में बलिया में दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे हैं।

आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण भी मुकदमे में कार्रवाई को लेकर रविवार की रात बलिया पहुंचे। वैभव ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ रविवार को रात्रि नरही थाना के साथ ही बिहार सीमा से सटे जिले के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया।

अग्रवाल ने बताया कि नरही के निलम्बित थानाध्यक्ष पन्ने लाल को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक चार पुलिसकर्मियों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली के चल रहे गोरखधंधे का वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस मामले में दो पुलिसकर्मियों और 16 दलालों को गिरफ्तार किया था।

कृष्ण ने बताया कि इस मामले में नरही थानाध्यक्ष पन्ने लाल तथा पूरे कोरंटाडीह चौकी के प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर समेत चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि नरही थाने में पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय के निरीक्षक सुशील कुमार की तहरीर पर नरही के थानाध्यक्ष रहे पन्ने लाल, कोरंटाडीह पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर, मुख्य आरक्षी विष्णु यादव और आरक्षी बलराम सिंह, दीपक मिश्रा, हरि दयाल और सतीश गुप्ता सहित कुल 23 लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट