देश की खबरें | दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आतंकी के 'डी कंपनी' के साथ संबंध थे: महाराष्ट्र एटीएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी जान मोहम्मद शेख के करीब 20 साल पहले 'डी कंपनी' के साथ संबंध थे।

मुंबई, 15 सितंबर महाराष्ट्र के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी जान मोहम्मद शेख के करीब 20 साल पहले 'डी कंपनी' के साथ संबंध थे।

भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के गिरोह के लिए 'डी कंपनी' शब्द का उपयोग किया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रशिक्षण पाए दो आतंकियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकी कथित तौर पर त्योहारों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश भर में धमाके करने की साजिश रच रहे थे।

गिरफ्तार लोगों में से शेख मुंबई का रहने वाला है। मुंबई पुलिस और एटीएस के अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी।

पुलिस ने कहा था कि इस आतंकी साजिश के पीछे पाकिस्तान में रह रहे दाउद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम का हाथ था।

महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विनीत अग्रवाल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि शेख '' डी कंपनी का गुर्गा'' था और तब उसे सीमा पार से निर्देश मिलते थे।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें करीब 20 साल पहले शेख के डी-कंपनी से संबंध होने के बारे में पता चला था।

उन्होंने कहा कि उस समय शेख के खिलाफ शहर में गोलीबारी और तोड़-फोड़ से जुड़े मामले में पायधनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही कहा कि अन्य आरोपियों के साथ ही शेख भी पुलिस के रडार पर था।

महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारी ने कहा कि शेख के ठिकानों की तलाशी लेने पर कोई हथियार या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि एटीएस का दल शेख से पूछताछ के लिए दिल्ली जाएगा और दिल्ली पुलिस के साथ संबंधित जानकारी साझा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\