देश से बड़े आतंकवाद हमले का संकट टला, आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी दुर्ग से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के संयुक्त दल ने बुधवार को दुर्ग जिले में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के एक ‘संदिग्ध आतंकी’ को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Representative/ANI

दुर्ग, 8 नवंबर: छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के संयुक्त दल ने बुधवार को दुर्ग जिले में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के एक ‘संदिग्ध आतंकी’ को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति नगर से पुलिस ने वजीहउद्दीन को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि वजीहउद्दीन एसएएमयू (स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) नामक संगठन से जुड़ा है. इसके साथ ही वह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) की विचाराधारा का समर्थक और प्रचारक है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वजीहउद्दीन दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य मोहम्मद रिजवान से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि एटीएस लखनऊ में वजीहउद्दीन के खिलाफ दर्ज अपराध की जांच के लिए एटीएस झांसी का दल मंगलवार को दुर्ग जिला पहुंचा था.

आरोपी के खिलाफ विधि विरुद्ध क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1967 तथा भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग पुलिस और एटीएस लखनऊ का संयुक्त दल पिछले 24 घंटे से लगातार खोजी अभियान पर था. आज पुलिस दल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी वजीहउद्दीन को उत्तर प्रदेश एटीएस को सौंप दिया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट