देश की खबरें | संदिग्ध नाव निकला मछली पकड़ने वाला उत्प्लावित जाल: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अरब सागर में दिखी ‘‘संदिग्ध नाव’’ की पहचान एक मछली पकड़ने वाले उत्प्लावित जाल के रूप में हुई है, जो एक एआईएस ट्रांसपोंडर के साथ बहकर भारतीय जल सीमा में आ गया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, सात जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अरब सागर में दिखी ‘‘संदिग्ध नाव’’ की पहचान एक मछली पकड़ने वाले उत्प्लावित जाल के रूप में हुई है, जो एक एआईएस ट्रांसपोंडर के साथ बहकर भारतीय जल सीमा में आ गया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों ने 20 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने बताया कि हाई अलर्ट की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील अभियान को अभी तक बंद नहीं किया गया है।

भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार रात पुलिस को सूचित किया कि संदिग्ध पाकिस्तानी नाव ‘‘मुकदर बोया 99’’ को कोरलाई किले के पास देखा गया था, जिसके बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।

‘‘मुकदर बोया 99’’ का नाव नंबर एमएमएसआई-463800411 है।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट