देश की खबरें | असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध हथियार डीलर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के करीमगंज जिले में कथित तौर पर पुलिस की हिरासत से भागने के प्रयास में मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध हथियार डीलर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

करीमगंज (असम), 24 अगस्त असम के करीमगंज जिले में कथित तौर पर पुलिस की हिरासत से भागने के प्रयास में मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध हथियार डीलर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा के नेतृत्व में राज्य में मई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से अब तक कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ में 21 आरोपी मारे गये है। इसके अलावा कम से कम 31 लोग पुलिस हिरासत से भागने के दौरान घायल हो चुके हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध नुरुल इस्लाम को उसके अन्य साथियों की तलाश करने के लिए सोमवार रात को बदरपुर के निरालागांव ले जाया जा रहा था जब उसने कथित रूप से भागने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस्लाम पर गोली चलानी पड़ी जिससे उसकी मौत हो गई।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा पुलिस के एक संयुक्त दल ने इस्लाम और एक अन्य हथियारों के डीलर को सोमवार को बदरपुर से पकड़ा था। उनके पास से चार 7.65 मिलीमीटर पिस्तौल, मैगजीन और एक अन्य पिस्तौल बरामद की गई थी। लगातार हो रही पुलिस मुठभेड़ के कारण विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि हिमंत विश्व सरमा सरकार में काम करने वाली पुलिस “गोली चलाकर खुश होती है।”

नागरिक समूह के एक वर्ग ने भी पुलिस पर “खुले तौर पर हत्या” करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध कानून के दायरे में खुली छूट दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट