देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के राजौरी से 35 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से 35 करोड़ रुपये मूल्य की सात किलोग्राम हेरोईन के साथ एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 14 सितंबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से 35 करोड़ रुपये मूल्य की सात किलोग्राम हेरोईन के साथ एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने बताया कि हेरोईन एक मिनी ट्रक में से जब्त की गयी। ट्रक को राजौरी कस्बे के निकट एक जांच चौकी पर पुलिसकर्मियों ने रोका था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीतापुर जिले में नाबालिग का अपहरण के बाद सामूहिक बलात्कार, आरोपियों ने किया वीडियो वायरल.

एसएसपी ने बताया कि वाहन से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त हुआ। चालक तारिक अहमद गनी को गिरफ्तार करके उस पर मादक पदार्थ से जुड़े अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। चालक दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के बाचरो गांव का रहने वाला है।

कोहली ने कहा, '' पुलिस की सतर्कता ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप की तस्करी को नाकाम कर दिया।''

यह भी पढ़े | Manish Sisodia Tests Positive for Covid-19: दिल्ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी.

उन्होंने इसी बड़ी सफलता करार दिया।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और इस खेप से जुड़े स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू