खेल की खबरें | सुशीला देवी महिलाओं के 48 किलो फाइनल में, विजय कांस्य की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूडो खिलाड़ी एल सुशीला देवी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलोवर्ग के फाइनल में पहुंचकर पदक सुनिश्चित कर लिया ।

बर्मिंघम, एक अगस्त भारतीय जूडो खिलाड़ी एल सुशीला देवी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलोवर्ग के फाइनल में पहुंचकर पदक सुनिश्चित कर लिया ।

सुशीला ने मॉरीशस की प्रिसिला मोरांड को इप्पोन से अंक जुटाकर हराया । अब उनका सामना दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूइ से होगा । सुशीला ने क्वार्टर फाइनल में मालावी की हैरियट बोनफेस को हराया था ।

पुरूषों के 60 किलो रेपेशाज में विजय कुमार यादव ने स्कॉटलैंड के डिनलान मुनरो को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली । यादव को क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ काज ने मात दी थी ।

वहीं जसलीन सिंह सैनी पुरूषों के 66 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के फिनले एलेन से हारने के बाद कांस्य पदक के लिये खेलेंगे ।

सैनी सुबह सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच गए थे लेकिन ढाई मिनट से भी कम चले मैच में एलेन ने ‘इप्पोन’ करके अंक जुटाये जिससे सैनी को पराजय का सामना करना पड़ा ।

सैनी के पास अभी भी पदक जीतने का मौका है जो कांस्य पदक के प्लेआफ में आस्ट्रेलिया के नाथन काज से खेलेंगे ।

सुचिका तरियाल ने महिलाओं के 57 किलो रेपेशाज में दक्षिण अफ्रीका की डोन्ने ब्रेटेनबाश को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड