देश की खबरें | सुशांत राजपूत मौत मामला: सीबीआई की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से जवाब तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक नोटिस जारी करके फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पर जवाब मांगा है।

मुंबई, 29 जुलाई मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक नोटिस जारी करके फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पर जवाब मांगा है।

केंद्रीय एजेंसी ने पांच साल पुराने इस मामले में अपनी ‘क्लोजर रिपोर्ट’ मार्च में उपनगरीय बांद्रा स्थित एक मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल की थी। बाद में यह मामला दक्षिण मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया, जो सीबीआई के मामलों की सुनवाई करती है।

एस्प्लेनेड अदालत में मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर डी चव्हाण ने इस महीने की शुरुआत में मामले के मूल शिकायतकर्ता/पीड़ित/ (चक्रवर्ती) को नोटिस जारी किया था।

चक्रवर्ती ने राजपूत की बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे उनकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

सीबीआई ने मामले की जांच के बाद एक ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पेश की। संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद, अदालत को यह तय करना है कि रिपोर्ट स्वीकार की जाए या एजेंसी को आगे की जांच का आदेश दिया जाए।

बिहार के रहने वाले राजपूत (34) 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\