खेल की खबरें | सूर्यकुमार का अर्धशतक, मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 185 रन का लक्ष्य दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सूर्यकुमार कुमार यादव के अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन बनाए।

जयपुर, 26 मई सूर्यकुमार कुमार यादव के अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन बनाए।

प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी इन दोनों टीम के बीच हो रहे इस मुकाबले के विजेता का लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रहना तय है।

सूर्यकुमार ने 39 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजों की मददगार पिच पर मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और रेयान रिकेल्टन (27), कप्तान हार्दिक पंड्या (26), रोहित शर्मा (24) और नमन धीर (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने 28, मार्को यानसेन ने 34 और विजय कुमार विशाख ने 44 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियन्स को सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (27) ने सतर्क शुरुआत दिलाई। रिकेल्टन ने रोहित शर्मा के साथ 45 रन जोड़े।

रिकेल्टन ने अर्शदीप सिंह पर चौके के साथ शुरुआत की और फिर काइल जेमीसन पर भी दो चौके जड़े। रोहित ने भी मार्को यानसेन की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए जबकि रिकेल्टन ने अर्शदीप पर दो और चौके मारे।

रोहित ने बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार (36 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ किया।

रिकेल्टन हालांकि यानसेन की उछाल लेती गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड ऑफ पर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे।

मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 52 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने आते ही यानसेन पर चौका जड़ा और फिर हरप्रीत की गेंद को भी बाउंड्री पर भेजा। उन्होंने नौवें ओवर में यानसेन पर दो चौके और एक छक्का मारा। सूर्यकुमार ने इसके साथ लगातार 14वीं बार 25 रन के आंकड़े को पार किया।

निहाल वढेरा ने इसके बाद हरप्रीत की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर रोहित का शानदार कैच लपका। रोहित ने 21 गेंद में दो चौकों और एक छक्के से 24 रन बनाए।

तिलक वर्मा की खराब फॉर्म जारी रही और वह सिर्फ एक रन बनाने के बाद विजय कुमार विशाख की गेंद पर अर्शदीप को कैच दे बैठे।

विल जैक्स (17) ने आते ही यानसेन पर लगातार दो चौके मारे और फिर विशाख पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर यानसेन को कैच दे बैठै।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को खाता खोले बिना ही जीवनदान मिला जब विशाख ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया।

मुंबई के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ।

हार्दिक ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए हरप्रीत पर छक्का और अर्शदीप पर चौके के साथ 15 ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 131 रन तक पहुंचाया।

हार्दिक ने रन गति बढ़ाने का प्रयास करते हुए यानसेन पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। उन्होंने 15 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और दो चौके से 26 रन बनाए।

नमन धीर ने 19वें ओवर में विशाख पर लगातार दो छक्के मारे। सूर्यकुमार ने भी इसी ओवर में दो चौके और दो रन के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

अर्शदीप ने अंतिम ओवर में नमन (20) को प्रियांश आर्य के हाथों कैच कराया और अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार को पगबाधा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी