देश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भारत की अगुआई करेंगे सूर्यकुमार यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम का कप्तान चुना गया।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम का कप्तान चुना गया।

एकदिवसीय विश्वकप के हालिया फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारत ने विश्व कप टीम में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला के लिए चुना है जिनमें प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन और सूर्यकुमार शामिल हैं।

श्रृंखला के शुरुआती तीन मैच में सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रायपुर और बेंगलुरु में होने वाले आखिरी दो मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे और इन मैचों में उपकप्तानी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण श्रृंखला के लिए टीम के मुख्य कोच होंगे।

टीम इस प्रकार है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।

भषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड