खेल की खबरें | सरे ने रिलायंस के साथ सौदा पक्का किया, ओवल इनविंसिबल्स में अधिक हिस्सेदारी बरकरार रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सरे काउंटी क्रिकेट क्लब (एससीसीसी) ने रिलायंस के साथ अपने सौदे की पुष्टि की है लेकिन कहा है कि वह हंड्रेड क्रिकेट प्रतियोगिता की टीम ओवल इनविंसिबल्स में 51 प्रतिशत की अधिक हिस्सेदारी अपने पास बनाए रखेगा।

लंदन, 11 फरवरी सरे काउंटी क्रिकेट क्लब (एससीसीसी) ने रिलायंस के साथ अपने सौदे की पुष्टि की है लेकिन कहा है कि वह हंड्रेड क्रिकेट प्रतियोगिता की टीम ओवल इनविंसिबल्स में 51 प्रतिशत की अधिक हिस्सेदारी अपने पास बनाए रखेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपनी सहायक कंपनी, राइज़ वर्ल्डवाइड के जरिए हंड्रेड टीम में छह करोड़ पाउंड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।

एससीसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास हंड्रेड टीम में 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि सरे के पास 51 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी ।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘क्लब को उम्मीद है कि उसकी टीम को दक्षिण अफ्रीका में पिछले सप्ताह एक और लीग खिताब जीतने वाले मुंबई इंडियंस के व्यापक अनुभव का फायदा मिलेगा और वह इस प्रतियोगिता में अग्रणी टीम बनी रहेगी।’’

ओवल इनविंसिबल्स ने अब तक चार खिताब जीत कर खुद को द हंड्रेड प्रतियोगिता में एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है। उसकी महिला टीम पहले दो सत्र में चैंपियन बनी थी जबकि पुरुष टीम ने 2023 और 2024 में खिताब जीते थे।

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने इस तरह से विश्व स्तर पर अपनी उपस्थिति में विस्तार किया है। अब वह पांच देशों और चार महाद्वीपों में सात टी20 क्रिकेट टीमों का प्रबंधन कर रही है।

मुंबई इंडियंस के परिवार में ओवल इनविंसिबल्स का स्वागत करते हुए उसकी मालिक नीता अंबानी ने कहा, ‘‘इस साझेदारी के साथ हम भारत, न्यूयॉर्क, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और अब इंग्लैंड में मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों की संख्या में विस्तार करते हैं। हमारी वैश्विक क्रिकेट यात्रा में यह नए अध्याय की शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुबई इंडियंस में हम युवा प्रतिभाओं को निखारने, चैंपियन टीमें तैयार करने और प्रशंसकों को खेल के करीब लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड