देश की खबरें | आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी।

दंतेवाड़ा, 23 फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में आत्मसमर्पित महिला नक्सली पाण्डे कवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इस महीने की 19 तारीख को पांच लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली जोगी कवासी और महिला नक्सली पाण्डे कवासी ने आत्मसमर्पण किया था।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने के बाद से पाण्डे कवासी डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में अन्य महिला नक्सली जोगी कवासी के साथ रह रही थी। इस दौरान दो महिला पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात थीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद पाण्डे कवासी नहाने चली गई। इसकी जानकारी उसने जोगी कवासी और अन्य दो महिला पुलिस कर्मियों को दी थी। जब लगभग 20 मिनट बाद भी पाण्डे कवासी बाथरूम से

बाहर नहीं निकली तब जोगी कवासी और अन्य दो महिला आरक्षकों ने दरवाजे को धक्का देकर खोला। वहां उन्होंने देखा कि पाण्डे कवासी ने खिड़की के सहारे गमछे से फांसी लगा ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सक भी महिला विश्राम कक्ष पहुंच गए थे जहां उन्होंने परीक्षण के बाद पाण्डे कवासी को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\