देश की खबरें | हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री गुवाहाटी गए, लेकिन मणिपुर नहीं पहुंचे: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे को लेकर मंगलवार को कहा कि हैरानी की बात है कि वह बगल में मणिपुर नहीं गए, जहां लोग पिछले 21 महीनों से पीड़ा से गुजर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे को लेकर मंगलवार को कहा कि हैरानी की बात है कि वह बगल में मणिपुर नहीं गए, जहां लोग पिछले 21 महीनों से पीड़ा से गुजर रहे हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की जनता को एक बार फिर निराश किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि पूर्वी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र ‘एडवांटेज असम’ के साथ भविष्य की ओर एक नए सफर की ओर अग्रसर हो रहा है और यह राज्य की अविश्वसनीय क्षमता को वैश्विक अवसरों से जोड़ रहा है।

कांग्रेस नेता रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मणिपुर की जनता को बहुत निराश किया है। वह गुवाहाटी गए और वहां एक रात भी बिताई। लेकिन वह पास के मणिपुर नहीं गए। यह और भी अधिक हैरान करने वाला है, यह देखते हुए कि राज्य अब राष्ट्रपति शासन के अधीन है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मोदी जी मणिपुर के लोगों से सीधे कब संपर्क करेंगे, जो पिछले 21 महीनों में इतने संकट, दर्द और पीड़ा से गुज़रे हैं। जबकि उन्होंने लगभग तीन साल पहले भाजपा और उसके सहयोगियों को इतना निर्णायक जनादेश दिया था?’’

रमेश ने कहा, ‘‘मणिपुर के लोगों को आज भी इंतजार, इंतजार और इंतजार है...।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी