देश की खबरें | सुरजेवाला ने सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया, न्यायिक जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा हाल में आयोजित की गयी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में विभिन्न अनियमितताएं सामने आने का दावा करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 15 जून हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा हाल में आयोजित की गयी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में विभिन्न अनियमितताएं सामने आने का दावा करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

सुरजेवाला ने दिल्ली में प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘एचपीएससी को भंग कर दिया जाना चाहिए। सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्रों से संबंधित पूरी प्रक्रिया की न्यायिक जांच होनी चाहिए। परीक्षाएं दोबारा आयोजित की जानी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

इन आरोपों पर हरियाणा के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सुरजेवाला ने कहा कि इस महीने के आरंभ में एचपीएससी ने राज्य के कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए हिंदी विषय की लिखित परीक्षा कुछ मुद्दे सामने आने के बाद रद्द कर दी थी तथा उनमें एक मुद्दा उम्मीदवारों को दिए गए प्रश्नपत्रों पर सील से संबंधित था।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ‘‘हाल में आयोजित एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को लेकर हर दिन अनियमितताएं, गलतियां और दोषपूर्ण प्रश्नपत्र दिए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि चार साल पहले ‘डेंटल सर्जन’ की भर्ती में घोटाला सामने आया था, जिसमें एचपीएससी के एक उप सचिव को गिरफ्तार किया गया था।

सुरजेवाला ने कहा कि पिछले सात सालों से हरियाणा में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) की नियुक्ति नहीं हुई है।

अगस्त 2024 में एचपीएससी ने 26 विषयों में 2,424 सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए विज्ञापन दिया और करीब डेढ़ लाख युवाओं ने आवेदन किया।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘मई-जून में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इस पर अनियमितताओं के बादल छा गए।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘...एक जून को एचपीएससी ने सहायक प्रोफेसर (हिंदी) की परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन छह प्रश्नपत्रों की सील टूटी पाई गई और प्रश्नपत्र में 27 सवाल गलत थे।’’

उन्होंने दावा किया,‘‘...जब काफी हंगामा हुआ तो तीन जून को एचपीएससी ने सहायक प्रोफेसर (हिंदी) का प्रश्नपत्र रद्द कर दिया। अगर सील नहीं टूटी थी और सवाल गलत नहीं थे तो प्रश्नपत्र रद्द क्यों किया गया? यह गड़बड़ी का सबसे बड़ा सबूत है।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘29 मई को पंचकूला में सहायक प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी और परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थियों ने कहा था कि प्रश्नपत्र की सील टूटी हुई पाई गई थी और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।’’

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ‘गड़बड़ी, भ्रम और दोषपूर्ण प्रश्नपत्र का सबसे ताजा सबूत आठ जून, 2025 को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) से जुड़ी भर्ती परीक्षा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एचपीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर (भूगोल) की भर्ती परीक्षा में 26 प्रश्न ऐसे हैं जो ‘बिहार लोक सेवा आयोग’ के भूगोल के प्रश्नपत्र से नकल किए गए हैं। छह प्रश्न ऐसे हैं जो ‘बिहार लोक सेवा आयोग’ के प्रश्नपत्र से आंशिक रूप से दोहराए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\