खेल की खबरें | सुरजीत सिंह ने बेंगलुरू बुल्स को पटना पाइरेट्स पर रोमांचक जीत दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी डिफेंडर सुरजीत सिंह (आठ टैकल अंक) के शानदार खेल के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को यहां तीन बार के चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 34-33 से हराया।

मुंबई, आठ जनवरी अनुभवी डिफेंडर सुरजीत सिंह (आठ टैकल अंक) के शानदार खेल के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को यहां तीन बार के चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 34-33 से हराया।

पटना के कप्तान नीरज ने भी पांच टैकल अंक जुटाये लेकिन टीम को आखिरी मिनटों में खराब खेल का खामियाजा भुगतना पड़ा।

मैच के 27वें मिनट में पटना की टीम 24-14 के बड़े अंतर से आगे थी।

सुरजीत और रन सिंह ने इसके बाद सुपर टैकल कर बेंगलुरु की मैच में वापसी करायी लेकिन आखिरी तीन मिनट में टीम आठ अंक (25-33) से पिछड़ रही थी।

सुशील ने शानदार रेड कर पटना के दो खिलाड़ियों में मैदान से बाहर किया। सुरजीत ने इसके बाद संदीप कुमार का शानदार टैकल करके पटना को ऑल आउट कर इस अंतर को कम किया।

पटना की टीम इसके बाद दबाव में आ गयी और बेंगलुरु ने मुकाबला जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू