खेल की खबरें | सूर्यकुमार का शानदार अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 185 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने सूर्यकुमार यादव की तेज अर्धशतकीय पारी की मदद से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 184 रन बनाये।

कोलकाता, 20 फरवरी भारत ने सूर्यकुमार यादव की तेज अर्धशतकीय पारी की मदद से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 184 रन बनाये।

सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 31 गेंद में सात छक्के और एक चौके से 65 रन की पारी खेली। वह पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंद में चार चौके और दो छक्के से नाबाद 35 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।

भारत ने अंतिम पांच ओवर में 86 रन जोड़े।

सूर्यकुमार ने तेज गेंदबाजी आल राउंडर वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिये 37 गेंद में 91 रन की भागीदारी की जिससे भारतीय टीम को मध्यक्रम के खिलाड़ियों के जल्दी आउट होने के बाद उबरने में मदद मिली।

श्रेयस अय्यर (25) और ईशान किशन (34) ने महज 32 गेंद में 50 से ज्यादा रन की भागीदारी निभा ली थी लेकिन दोनों अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और सात गेंद के अंदर आउट हो गये।

हेडन वाल्श (30 रन देकर एक विकेट) और रोस्टन चेज (23 रन देकर एक विकेट) की वेस्टइंडीज की स्पिन जोड़ी ने मध्य के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की।

लेग स्पिनर वाल्श ने श्रेयस अय्यर को लांग ऑफ पर कैच आउट कराया जबकि चेज ने अगले ओवर में ईशान का विकेट झटका।

भारतीय बल्लेबाजी क्रम को नया लुक मिला जिसमें ईशान ने गायकवाड़ के साथ पारी का आगाज किया जबकि श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर और कप्तान रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।

पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में पदार्पण करने के बाद महाराष्ट्र की ‘रन मशीन’ रूतुराज हालांकि आठ गेंद ही खेल सके, लेकिन उन्होंने गेंद को अच्छी तरह टाइम किया। पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी में सबसे ज्यादा मंहगे बिके ईशान का पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने चौथे ओवर में रोमारियो शेपर्ड की चार गेंदों पर तीन चौके जमाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\