जरुरी जानकारी | त्योहार मनाने के लिए व्यक्तिगत ऋण लेने वालों लोगों की संख्या में भारी उछाल : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तीन साल पहले की तुलना में 2021 के त्योहारी महीनों के दौरान लोगों द्वारा व्यक्तिगत ऋण लेने का आंकड़ा दोगुना हो गया है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि यह लोगों में जश्न मनाने के लिए इस तरह के मार्ग का इस्तेमालक करने की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है।

मुंबई, 21 अप्रैल तीन साल पहले की तुलना में 2021 के त्योहारी महीनों के दौरान लोगों द्वारा व्यक्तिगत ऋण लेने का आंकड़ा दोगुना हो गया है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि यह लोगों में जश्न मनाने के लिए इस तरह के मार्ग का इस्तेमालक करने की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है।

क्रेडिट ब्यूरो, क्रिफ हाई मार्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य के संदर्भ में व्यक्तिगत ऋण का आंकड़ा 2018 की दिसंबर तिमाही के 75,000 करोड़ रुपये की तुलना में दिसंबर, 2021 की तिमाही में दोगुना होकर 1.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

इस खंड में चूक भी अधिक होती है, क्योंकि बैंक बिना किसी गारंटी के इस तरह का कर्ज देते हैं। इसके लिए बैंक ऊंचा ब्याज भी वसूलते हैं।

इस अवधि में मूल्य के हिसाब से व्यक्तिगत ऋण में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और गैर-बैंक ऋणदाताओं की हिस्सेदारी बढ़ी, जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई।

रिपोर्ट में कहा गया कि जब मात्रा के संदर्भ में तुलना की गई, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई। जबकि निजी बैंकों और एनबीएफसी के लिए समान रूप से समीक्षाधीन अवधि के दौरान वृद्धि देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोपहिया ऋण मूल्य के संदर्भ में घटकर 15,281 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में 16,393 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में आवास ऋण का आंकड़ा 2018-19 की समान तिमाही से 40 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\