देश की खबरें | वायु गुणवत्ता के मामले में सूरत शीर्ष पर, जबलपुर-आगरा को दूसरा स्थान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु गुणवत्ता में सुधार पर आधारित भारतीय शहरों की ‘रैकिंग’ में सूरत शीर्ष स्थान पर है, जबकि जबलपुर और आगरा को दूसरा स्थान मिला है।

नयी दिल्ली, सात सितंबर वायु गुणवत्ता में सुधार पर आधारित भारतीय शहरों की ‘रैकिंग’ में सूरत शीर्ष स्थान पर है, जबकि जबलपुर और आगरा को दूसरा स्थान मिला है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज’ के अवसर पर जयपुर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 के दौरान ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु शहर’ पुरस्कार प्रदान किए।

सूरत, जबलपुर और आगरा ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में शीर्ष तीन स्थान हासिल किया। फिरोजाबाद (उप्र), अमरावती (महाराष्ट्र) और झांसी (ऊप्र) को तीन लाख से 10 लाख के बीच की आबादी वाले शहरों में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला।

तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में रायबरेली (उत्तर प्रदेश), नलगोंडा (तेलंगाना) और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) शीर्ष स्थान पर रहे।

मंत्रालय ने ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत शहरी कार्य योजना के तहत अनुमोदित गतिविधियों के कार्यान्वयन और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत कवर किए गए शहरों में वायु गुणवत्ता के आधार पर शहरों को स्थान दिया जाता है।

इन शहरों को वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न सर्वोत्तम प्रयासों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के लिए सम्मानित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू