देश की खबरें | गुजरात की सूरत महानगरपालिका ने शहर के अपशिष्ट जल को राजस्व का जरिया बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात की सूरत महानगरपालिका (एसएमसी) ने शहर से निकलने वाले अपशिष्ट जल को राजस्व बढ़ाने के एक संसाधन में बदल दिया और इसका शोधन कर स्थानीय उद्योगों को की गई बिक्री के जरिए 140 करोड़ रुपये अर्जित किए

चंडीगढ़, चार जुलाई गुजरात की सूरत महानगरपालिका (एसएमसी) ने शहर से निकलने वाले अपशिष्ट जल को राजस्व बढ़ाने के एक संसाधन में बदल दिया और इसका शोधन कर स्थानीय उद्योगों को की गई बिक्री के जरिए 140 करोड़ रुपये अर्जित किए

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थानीय नगर निकायों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन में बृहस्पतिवार को सूरत महानगरपालिका की आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने इस उल्लेखनीय सफलता की कहानी साझा की।

इस पहल ने न सिर्फ पानी के पुन: उपयोग की समस्या को सुलझाया है बल्कि नगर निकाय के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी तैयार किया है।

एसएमसी की आयुक्त ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दुनिया में ‘डायमंड सिटी’ के नाम से मशहूर सूरत में बड़ी संख्या में कपड़ा और सौर पैनल निर्माण इकाइयां एवं उद्योग हैं जिन्हें प्रतिदिन भारी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।

शहर से निकलने वाले अपशिष्ट जल को मलजल प्रणाली के माध्यम से एकत्र किया जाता है और शोधन संयंत्रों में भेजा जाता है। प्रतिदिन 11.50 करोड़ लीटर की क्षमता वाले तीन संयंत्र इस पानी को शोधित करते हैं और फिर स्थानीय उद्योगों में इसकी आपूर्ति की जाती है।

इस पहल से लगभग 140 करोड़ रुपये का राजस्व होता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में शहर से निकलने वाला केवल 33 प्रतिशत अपशिष्ट जल ही शोधित किया जा रहा है।

हालांकि, आगामी वर्षों में इस क्षमता को बढ़ाने के प्रयास के तहत 2030 तक 70 प्रतिशत और 2035 तक 100 प्रतिशत अपशिष्ट जल को शोधित करने का लक्ष्य है। इससे 450 करोड़ रुपये को राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी बताया कि शोधित जल की न केवल उद्योगों को आपूर्ति की जाती है, बल्कि निर्माण कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाता है।

अग्रवाल ने कहा कि शहर में एक एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है।

निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट को लोग केवल एक ‘क्लिक’ से निर्दिष्ट प्रसंस्करण स्थलों पर भेज सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन अनुरोध किए जाने के बाद अपशिष्ट को स्थान से सीधे एकत्र किया जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि एसएमसी को उसके प्रयासों के लिए पांचवें राष्ट्रीय जल दिवस पर सम्मानित किया गया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण सहित अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी