देश की खबरें | सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला दुनिया के लिए पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

फरीदाबाद (हरियाणा), 19 फरवरी हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला दुनिया के लिए पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने इसमें भागीदार देशों के तौर पर हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जी-20 बैठक में भाग लेने वाले विदेशी अतिथियों ने भी इस मेले की सराहना की।’’

उन्होंने कहा कि मेला दुनिया के लिए पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण बन गया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह दुनियाभर के शिल्पकारों, बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर देता है।

समापन समारोह में मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और कृष्ण पाल गुर्जर तथा हरियाणा के मंत्री कंवर पाल गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे।

गौरतलब है कि 36वां सूरजकुंड मेला तीन फरवरी से शुरू हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू