देश की खबरें | दिल्ली में खिली धूप, 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 रहा जो ''खराब'' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के आस-पास के क्षेत्रों में फरीदाबाद में एक्यूआई 282 रहा जबकि गाजियाबाद में 229, ग्रेटर नोएडा में 216, गुड़गांव में 226 और नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 212 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 122 वर्षों में इस साल जनवरी में सर्वाधिक 82.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

रवि कांत अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी