देश की खबरें | सनराइजर्स ने वॉर्नर को हटाकर विलियमसन को कप्तान बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खराब फॉर्म से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आईपीएल के बाकी मैचों में कप्तानी का जिम्मा सौंपा ।

नयी दिल्ली, एक मई खराब फॉर्म से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आईपीएल के बाकी मैचों में कप्तानी का जिम्मा सौंपा ।

वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने छह में से पांच मैच गंवाये हैं जबकि बतौर बल्लेबाज भी वह फॉर्म में नहीं है ।

समझा जाता है कि वॉर्नर का इस समय सनराइजर्स टीम प्रबंधन से अच्छा तालमेल नहीं है जिसमें क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी और मेंटर वीवीएस लक्ष्मण शामिल है ।

सनराइजर्स ने एक बयान में कहा ,‘‘ सनराइजर्स हैदराबाद यह घोषणा करती है कि कल के मैच और आईपीएल के बाकी मैचों में केन विलियमसन कप्तान होंगे ।’’

टीम प्रबंधन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कल के मैच में वह विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में भी बदलाव करेगी । इसके मायने हैं कि वॉर्नर को टीम से बाहर किया जा सकता है । ऐसे में जैसन होल्डर को उनकी जगह मिल सकती है ।

बयान में कहा गया ,‘‘ यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि टीम प्रबंधन वॉर्नर का काफी सम्मान करता है । हमें उम्मीद है कि बाकी मैचों में वह शानदार प्रदर्शन करेंगे ।’’

सनराइजर्स के बयान की से संकेत मिल गया है कि टीम के खेमे में सब कुछ ठीक नहीं है । सूत्रों के अनुसार मूडी और वॉर्नर की बिल्कुल नहीं पटती है और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मनीष पांडे को हटाकर विराट सिंह को शामिल करने से मतभेद और बढ गए । वॉर्नर ने हार के बाद कहा भी कि पांडे को हटाने का फैसला कड़ा था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट