SRH vs GT, IPL 2024 66th Match Abandoned: बारिश ने सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचाया, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच रद्द; दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में अभी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं और पहले ही प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. नाइट राइडर्स के 19 जबकि रॉयल्स के 16 अंक हैं. प्ले ऑफ के अंतिम स्थान के लिए अब भी चार टीमें - चेन्नई सुपरकिंग्स (14), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (12), दिल्ली कैपिटल्स (14) और लखनऊ सुपरजाइंट्स (12) - दावेदार हैं.

हैदराबाद (Photo Credits: IPL/Twitter)

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना बारिश की भेंट चढ़ने के बाद प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित की. लगातार बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो पाया. मैच शुरू होने का निर्धारित समय सात बजकर 30 मिनट था लेकिन अंपायरों ने अंतत: रात 10 बजकर 10 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया.

प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी गुजरात टाइटंस का यह लगातार दूसरा मैच है जो बारिश की भेंट चढ़ा. इससे पहले 13 मई को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी टीम का मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा था. RCB vs CSK, Knockout Match: शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा नॉकआउट मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा प्लेऑफ का टिकट

मैच रद्द होने से सनराइजर्स और टाइटंस दोनों को एक-एक अंक मिला. सनराइजर्स के 13 मैच में 15 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. लीग तालिका की निचली सात टीमों में अब सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स ही 15 या इससे अधिक अंक जुटा सकते हैं जिससे सनराइजर्स की प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित हो गई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में अभी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं और पहले ही प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. नाइट राइडर्स के 19 जबकि रॉयल्स के 16 अंक हैं. प्ले ऑफ के अंतिम स्थान के लिए अब भी चार टीमें - चेन्नई सुपरकिंग्स (14), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (12), दिल्ली कैपिटल्स (14) और लखनऊ सुपरजाइंट्स (12) - दावेदार हैं.

अगर सुपरजाइंट्स शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत जाती है तो उनके 14 अंक हो जाएंगे और उसकी उम्मीद जीवंत रहेगी. लेकिन अगर सुपरकिंग्स की टीम बेंगलुरू की टीम को हरा देती है या शनिवार को मैच रद्द हो जाता है तो चेन्नई की टीम प्ले ऑफ में जगह बना लेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम यदि सुपरकिंग्स को कम से कम 18 रन या 11 गेंद शेष रहते हरा देती है तो वे नेट रन रेट के आधार पर चौथा उपलब्ध स्थान हासिल कर लेंगे क्योंकि उनके दिल्ली, सुपरकिंग्स और सुपरजाइंट्स (यदि वे जीतते हैं) के समान 14 अंक होंगे लेकिन नेट रन रेट बेहतर होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट