SRH vs MI IPL 2024 Live Inning Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल का रिकॉर्ड स्कोर, मुंबई इंडियंस को दिया 278 रन का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटी के बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को यहां तीन विकेट पर 277 रन बनाए, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नया रिकॉर्ड है.

SRH बनाम MI (Photo Credit: LatestLY)

SRH vs MI IPL 2024 Live Inning Updates: हैदराबाद, 27 मार्च सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटी के बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को यहां तीन विकेट पर 277 रन बनाए, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नया रिकॉर्ड है. सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने शुरू से लेकर आखिर तक ताबड़तोड़ रन बटोरे जिससे उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाए गए पांच विकेट पर 263 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रही. ट्रैविस हेड ने 24 गेंद पर नौ चौकों और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं. इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन (34 गेंद पर नाबाद 80 रन, चार चौके, सात छक्के) और एडेन मार्कराम (28 गेंद पर नाबाद 42, दो चौके, एक छक्का) ने 55 गेंद पर 116 रन की अटूट साझेदारी की. यह भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर, मुंबई इंडियंस को दे डाला पहाड़ जैसा 278 रनों की टारगेट

हेड जब पांच रन पर थे तब हार्दिक पंड्या की गेंद पर टिम डेविड ने उनका कैच छोड़ा. ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 वर्षीय क्वेना मफाका पर लगातार दो छक्के और दो चौके जड़कर इसका जश्न मनाया जिससे सनराइजर्स तीन ओवर में 40 रन बनाने में सफल रहा. मफाका बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 66 रन लुटाए.

हार्दिक ने इसके तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह को आक्रमण पर लगाया और वह स्वयं छोर बदलकर गेंदबाजी के लिए आए। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और इस बार डेविड ने मयंक अग्रवाल (11) का कैच लेने में कोई गलती नहीं की. हेड ने हालांकि हार्दिक के इस ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा. उन्होंने गेराल्ड कोएत्जी का स्वागत दो चौके और एक छक्के से करके 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस तरह से सनराइजर्स ने पावर प्ले में एक विकेट खोकर 81 रन बनाए. सनराइजर्स का पावर प्ले में यह सर्वाधिक स्कोर है.

वह हालांकि अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए और चावला पर एक और छक्का लगाने के प्रयास में मिड विकेट पर कैच दे बैठे। सनराइजर्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बनाए, जो आईपीएल में नया रिकॉर्ड है. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों क्लासेन और मार्कराम ने जिम्मेदारी संभाली. क्लासेन ने 15वें ओवर में बुमराह पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. क्लासेन ने लंबे शॉट खेलना जारी रखा और 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शम्स मुलानी पर आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर सनराइजर्स को नए रिकॉर्ड तक पहुंचाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, 2nd Test Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, 2nd Test Match Day 1 Live Score Update: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Score Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला टेस्ट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड