IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को आगामी आईपीएल के लिए कप्तान किया नियुक्त, एडेन मार्कराम की लेंगे जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को यह घोषणा की।

Pat Cummins (Photo Credit: @srhfansofficial/X)

हैदराबाद, चार मार्च: ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे. फ्रेंचाइजी ने सोमवार को यह घोषणा की. सनराइजर्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को 20.50 करोड रुपए में खरीदा था. वह आईपीएल नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. यह भी पढ़ें: Snow in Dharamshala: भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के दौरान धर्मशाला में बर्फबारी की आशंका, देखें तस्वीर

कमिंस दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह लेंगे जिन्होंने 2023 के सत्र में टीम की अगुवाई की थी. सनराइजर्स ने कमिंस की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा,‘‘हमारे नए कप्तान पैट कमिंस.’’ कमिंस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं.

हालांकि आईपीएल में यह पहला अवसर होगा जबकि वह किसी टीम की कप्तानी करेंगे. असल में कमिंस को टी20 में शीर्ष स्तर पर कप्तानी करने का अनुभव नहीं है. कमिंस को हालांकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए अपार सफलता मिली है. उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप जीता.

ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल में भारत को हराया. आईपीएल में कमिंस ने अभी तक 42 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 45 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर चार विकेट है. इसके अलावा उन्होंने 379 रन बनाए हैं जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 66 रन है.

कमिंस ने आईपीएल में अपना पहला मैच 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेला था. वह 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेले थे और कुछ वर्षों तक आईपीएल से बाहर रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में कमिंस को 15.50 करोड रुपए की मोटी कीमत पर खरीदा था.

वह 2022 तक कोलकाता की टीम से जुड़े रहे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए उन्होंने 2023 में आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था. वह 2024 के सत्र के लिए नीलामी में शामिल हुए तथा आईपीएल के इतिहास में 20 करोड रुपए या इससे अधिक की धनराशि में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने.

ऑस्ट्रेलिया के उनके साथी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने हालांकि इसी नीलामी में उनको पीछे छोड़ दिया था. कोलकाता की टीम ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा. जहां तक सनराइजर्स हैदराबाद की बात है तो कमिंस तीन सत्र में उसके तीसरे कप्तान होंगे. न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 2022 में सनराइजर्स की कप्तानी की थी. विलियमसन की कप्तानी में टीम आठवें स्थान पर रही थी जिसके बाद उन्हें ‘रिलीज’ कर दिया गया था.

मार्कराम की कप्तानी में भी टीम का भाग्य नहीं बदला और रह 14 लीग मैच में से केवल चार में जीत दर्ज कर पाई थी. मार्कराम आगामी सत्र के लिए भी टीम में बने रहेंगे. नए कप्तान के अलावा सनराइजर्स ने 2024 आईपीएल सत्र के लिए ब्रायन लारा की जगह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है.

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन की जगह टीम के नए गेंदबाजी कोच होंगे. सनराइजर्स आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेलेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें