जरुरी जानकारी | सनफार्मा का मुनाफा जून तिमाही में 20 प्रतिशत गिरकर 2,279 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 20 प्रतिशत घटकर 2,279 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 20 प्रतिशत घटकर 2,279 करोड़ रुपये रहा है।

मुंबई स्थित इस प्रमुख दवा कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,836 करोड़ रुपये रहा था।

अपवाद मदों को छोड़कर, पहली तिमाही के लिए कंपनी का समायोजित शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 2,996 करोड़ रुपये रहा।

सनफार्मा ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 14,316 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,185 करोड़ रुपये थी।

सन फार्मा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) दिलीप सांघवी ने कहा कि दवा विनिर्माता कंपनी ने जून तिमाही के दौरान मज़बूत प्रदर्शन किया है, जहां समग्र वृद्धि उसके सभी बाज़ारों में स्थिर प्रगति को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, “भारत में मज़बूत गति जारी है, जो हमारे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। लेक्सेलवी की अमेरिका में पेशकश एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गंभीर एलोपेसिया एरीटा के रोगियों के लिए एक नया उपचार विकल्प प्रदान करता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी