देश की खबरें | दिल्ली में सुबह धूप खिली, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार की सुबह धूप खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली में बुधवार की सुबह धूप खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा रहा, जबकि अधिकतर इलाकों में आसमान साफ रहा।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। ‘सफर इंडिया एयर क्वालिटी सर्विस’ के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को पूर्वाह्न आठ बजकर 43 मिनट पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 235 पर दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में "कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं" होने की भविष्यवाणी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी