देश की खबरें | आठ महीने के बाद श्रीनगर में फिर खुला ‘संडे मार्केट’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से करीब आठ महीनों तक बंद रहने के बाद रविवार को शहर का लोकप्रिय साप्ताहिक बाजार ‘संडे मार्केट’ फिर खुला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 18 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से करीब आठ महीनों तक बंद रहने के बाद रविवार को शहर का लोकप्रिय साप्ताहिक बाजार ‘संडे मार्केट’ फिर खुला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बाजार रविवार को खरीदारों के लिये फिर खोल दिया गया और दुकानदारों ने लालचौक से होते हुए टीआरसी चौक-बटमालू मोड़ तक दुकानें लगाईं।

यह भी पढ़े | Durga Puja 2020: बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले 2 पुलिसवालों की COVID-19 से मौत.

अधिकारियों ने कहा कि दुकानदारों ने सामाजिक दूरी बरकरार रखी थी और महामारी के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए तमाम एहतियात बरते।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पक्षकारों के साथ चर्चा के बाद बाजार को खोलने का फैसला लिया गया और दुकानदारों से महामारी से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष एवं जल मंत्री सतेंद्र जैन ने तिमारपुर व भलस्वा झील साइट का किया निरीक्षण, रोहिणी, रिठाला, कारोनेशन वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी किया दौरा.

करीब आठ महीने के अंतराल के बाद बाजार खुलने का खरीदारों ने भी स्वागत किया।

एक खरीदार शेख ओवैस ने कहा, “यह बाजार न सिर्फ समाज के विभिन्न वर्ग के खरीदारों की जरूरतों को पूरा करता है बल्कि इन दुकानदारों की आजीविका का भी सहारा है। इसलिये, स्वाभाविक रूप से बाजार को फिर से खोला जाना स्वागत योग्य कदम है।”

उन्होंने कहा, हालांकि दुकानदारों और खरीदारों को सामाजिक दूरी के नियमों का निश्चित रूप से पालन करना चाहिए।

यह बाजार मार्च में कोविड-19 महामारी की वजह से बंद कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\