जरुरी जानकारी | सन फार्मा का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 2,654.58 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,654.58 करोड़ रुपये रहा है। दवा कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 1,984.47 करोड़ रुपये रहा था।

नयी दिल्ली, 22 मई सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,654.58 करोड़ रुपये रहा है। दवा कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 1,984.47 करोड़ रुपये रहा था।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी की कुल परिचालन आय 2023-24 की चौथी तिमाही में 11,982.9 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में यह 10,930.67 करोड़ रुपये थी।

सन फार्मा के अनुसार, 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही तथा 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही और वर्ष के परिणाम की तुलना विवाल्डिस हेल्थ एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के कारण अन्य अवधियों से नहीं की जा सकती है।

विवाल्डिस हेल्थ एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही में पूरा किया गया था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 9,576.38 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 8,473.58 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये के प्रत्येक शेयर पर पांच रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

सन फार्मा के निदेशक मंडल ने कंपनी के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी की तत्काल प्रभाव से बोर्ड के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी