खेल की खबरें | सुमित ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत जीता, अनिल ने कांस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के ग्रीको रोमन पहलवान सुमित ने रविवार को यहां यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज़ प्रतियोगिता मे रजत पदक जीता जबकि अनिल मोर ने कांस्य पदक हासिल किया।

बुडापेस्ट, 20 जुलाई भारत के ग्रीको रोमन पहलवान सुमित ने रविवार को यहां यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज़ प्रतियोगिता मे रजत पदक जीता जबकि अनिल मोर ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में भारत के नाम छह पदक हो गये जिसमें तीन स्वर्ण एक रजत और दो कांस्य शामिल है।

सुमित ने 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अजरबैजान के निहात ममादली से 0-5 से हारने से पहले प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 उन्होंने सादिक लालाएव के खिलाफ 9-3 की जीत के साथ शुरुआत की और कोरिया के दाह्युन किम और कजाकिस्तान के गालिम काब्दुनसरोव को पटखनी देकर फाइनल में जगह पक्की की।

अनिल को 55 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एमिन नरीमनोविच सेफर्शाएव से 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। सेफर्शाएव के फाइनल में पहुंच पर इस वजन वर्ग के विश्व के नंबर एक खिलाड़ी अनिल को रेपेचेज से पदक की दौड़ में वापसी करने का मौका मिला।

इस 18 साल के खिलाड़ी ने विश्व के नंबर तीन आर्टियम डेलियनू के खिलाफ 7-0 से प्रभावशाली जीत हासिल की और कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में उन्होंने उज्बेकिस्तान के इकतियोर बोतिरोव (विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज) को हराया।

इससे पहले अंतिम पंघाल (53 किग्रा) और हर्षिता (72 किग्रा) ने महिलाओं वर्ग के अपने-अपने वजन श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किये।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सुजीत कल्कल (65 किग्रा) ने स्वर्ण जीता जबकि राहुल (57 किग्रा) ने कांस्य जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका