देश की खबरें | दिल्ली में उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी में उमस भरा मौसम बना रहने का अनुमान है जहां अगले पांच से छह दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त राजधानी में उमस भरा मौसम बना रहने का अनुमान है जहां अगले पांच से छह दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस कारण से अधिकतम तापमान एक या दो डिग्री बढ़ने की आशंका है।

बृहस्पतिवार को, सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून “कमजोर” पड़ गया है और कम से कम 16 अगस्त तक उत्तरपश्चिम भारत में वर्षा के आसार कम ही रहेंगे। शहर में इस महीने अब तक 63.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्यत: बारिश 109.6 मिलीमीटर होती है।

आम तौर पर, राजधानी में अगस्त के महीने में 247.7 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विभाग ने इससे पहले अगस्त में दिल्ली में सामान्य बारिश का अनुमान जताया था।

राजधानी में इस जुलाई में असाधारण 507.1 मिमी बारिश हुई थी जो सामान्य से तकरीबन 141 प्रतिशत ज्यादा थी। जुलाई 2003 के बाद से यह इस माह में अधिकतम बारिश थी और अब तक की दूसरी सबसे अधिक वर्षा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू